आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत हृदय रोग की सफल हुई सर्जरी
4/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना अंतर्गत ग्राम डाबड़ी के रहवासी उकार खटाना उम्र 68 वर्ष को 2016 से सीने को दर्द की समस्या थी। उनके द्वारा कई प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराया गया पर कही भी आराम नहीं मिला। ग्राम डाबड़ी ब्लॉक बाजना में कार्यरत सरोज गुर्जर को इन्होंने बताया। सीएचओ सुमित राठौर, एएनएम पंपा निनामा, स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा इनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी में उचित परामर्श उपचार करने हेतु समझाया गया।
उकार खटाना को पीएचसी रावटी में प्रारंभिक उपचार प्रदान कर जिला चिकित्सालय रतलाम भेजा गया। जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर के निर्देशन में जिला चिकित्सालय में पदस्थ मेडिसिन विशेषज्ञ द्वारा उकार खटाना की आवश्यक जांच कराने पर उनको हृदय संबंधी बीमारी होना पाया गया। जिला चिकित्सालय में पदस्थ मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा द्वारा उकार खटाना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत की जानकारी दी गई जिसमें उकार द्वारा आयुष्मान कार्ड सरोज आशा द्वारा बनाया जाना बताया गया।
आयुष्मान कार्ड होने पर हृदय संबंधी रोग निःशुल्क जांच उपचार होने की जानकारी दी गई। मेडिसिन विशेषज्ञ के परामर्श के बाद उकार खटाना 1 अक्टूबर 2024 को यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिचर्स सेंटर अहमदाबाद गए जहां हृदय संबंधी ब्लॉकेज पाए गए। उनका सफल हृदय का ऑपरेशन 3 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क हुआ। उनके द्वारा अहमदाबाद जाकर पुनः फॉलोअप करवाए गया।
ऊकार खटाना बताते हैं कि वह सीने में लगातार होने वाली दर्द की समस्या से पूरी तरह स्वस्थ है। 23 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान डाबड़ी में उकार खटाना व उनके पुत्र कमलेश द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के द्वारा निःशुल्क उपचार होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर, बीएमओ डॉ. हिमांशु राव, डॉ. रजत सिंगारे व डाबड़ी में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




