विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का किया आयोजन 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का किया आयोजन

4/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। कैंसर दिवस की थीम यूनाइटेड बाय यूनिक पर रखी गई है। कैंसर दिवस के अवसर पर रतलाम जिला चिकित्सालय में जागरूकता रैली का शुभारंभ सीएमएचओ डॉ. एम.एस. सागर, कैंसर नोडल अधिकारी एवं सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. गोपाल यादव, म.प्र. कैंसर सोसायटी के आजीवन सदस्य अशोक अग्रवाल, समाजसेवी और सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक मेहता, डीपीएम डॉ. अजहर अली, जिला लेखा प्रबंधक सचिन वर्मा, निलेश चौहान, आशीष चौरसिया, सरला वर्मा, आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज की ट्यूटर शीतल मैडम और कॉलेज के विद्यार्थी आदि की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. दिनेश पेंढारकर और डॉ. चंद्रमौली त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में बनाए पैंफलेट का विमोचन किया गया। रैली जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर नाहरपुरा होते हुए शहीद चौक होकर पुनः जिला चिकित्सालय रतलाम पर समाप्त हुई। रैली के दौरान प्रतिभागी बीड़ी, सिगरेट और सिगार-कैंसर के तीन यार, तन पर पाए कोई गांठ-तुरंत कराए इसकी जांच के नारे लगा रहे थे। अशोक अग्रवाल ने लोगो को तम्बाकू के खतरों से आगाह किया और नशा छोड़ने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की कैंसर दिवस पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज की सोनम कुशवाह, अंजलि परमार, ज्योति पांचाल, रवीना पाटीदार, विजयश्री बोराणा, ममता पारगी, मधु भूरिया, नीरू चारेल, किरण देवड़ा, निकिता राणा, रेणु भाभर, पूजा निनामा, हर्षिता केरावत, प्रियांशी पाल, शिवानी हटीला, गलिया सिंगाड़, करण सूर्यवंशी, संदीप पटेल, चंचल धाकड़, राधा धाकड़ आदि ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार सोनम कुशवाह, द्वितीय पुरस्कार संदीप पटेल, तृतीय पुरस्कार ज्योति पांचाल को प्रदान किया जाना तय किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के लिए डॉ. गोपाल यादव ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

जिला चिकित्सालय रतलाम में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर गैरसंचारी रोगों के संबंध में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय रतलाम में किया गया। शिविर के दौरान एनसीडी कक्ष में डॉ. गोपाल यादव, डॉ. हर्षिता गुप्ता, डॉ. शैलेंद्र माथुर ने ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर रोग आदि के संबंध में परीक्षण जांच एवं उपचार सेवाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *