एसपी ने आलोट थाने का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का लिया जायजा
4/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आलोट थाने पर पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कानून व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आलोट थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, हवालात, मलखाने, रजिस्टर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। साथ ही थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था का जायजा भी लिया। कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं कंजर समस्या से निपटने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करने के निर्देश आलोट एसडीओपी शाबेरा अंसारी एवं आलोट थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान को दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने की सीमा क्षेत्र पर कंजरो के आने जाने के रास्तों का निरीक्षण किया। चिह्नित स्थानों पर नाकाबंदी करने, मुखबिर तंत्र सक्रिय करने, रात्रि गश्त में विशेष सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान आईपीएस प्रशिक्षु विक्रम अहिरवार, सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी, थाना प्रभारी आलोट शंकर सिंह चौहान, थाना प्रभारी बरखेड़ा रेखा चौधरी, सूबेदार मोनिका चौहान आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। रेडक्रॉस समिति द्वारा थाना स्टाफ का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। उपस्थित आलोट थाना, ताल थाना स्टाफ एवं सभी उपस्थित अधिकारियों का बी पी, शुगर, इसीजी, ब्लड टेस्ट, आंखों की जांच गई।






