पुलिस ने अवैधानिक साइलेंसर एवं नंबर प्लेट वाले वाहनों पर की कारवाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने अवैधानिक साइलेंसर एवं नंबर प्लेट वाले वाहनों पर की कारवाई

4/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देशन में यातायात उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार रॉय द्वारा हमराह फोर्स यातायात थाना प्रभारी का. निरीक्षक संतोष चौरसिया, सूबेदार अनोखीलाल परमार सउनि. आर.एस. डावर, आर. शिव कुमार, आर. नरेंद्र चौरे, सै. विजय गोमे ने रतलाम शहर मे वाहन चैकिंग के दौरान 100 से अधिक दो पहिया वाहनो को चैक किया गया,। जिसमे से 10 अवैध सायलेंसर व 10 फेंसी व नाम की आकृती वाली नम्बर प्लेट पाये जाने पर चालानी कार्यवाही कर जप्ति कि कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार जावरा यातायात चौकी से चौकी प्रभारी सुबेदार सोनू वाजपयी, सउनि. समरथ वर्मा, आर. विनोद गेहलोत ने जावरा शहर मे वाहन चैकिंग के दौरान 68 से अधिक दो पहिया वाहनो को चैक किया गया। जिसमें 10 अवैध सायलेंसर व 10 फेंसी व नाम की आकृती वाली नम्बर प्लेट पाये जाने पर जप्त कर चालानी कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *