बाजना वन विभाग ने मृत तेंदुए का किया दाह संस्कार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बाजना वन विभाग ने मृत तेंदुए का किया दाह संस्कार

4/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के बाजना में एक दिन पूर्व सोमवार को हुई तेंदुए की मौत के बाद अगले दिन मंगलवार को वन विभाग टीम ने मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार विधि विधान से किया। चिता बनकर मृत तेंदुए का दाह संस्कार किया गया।

बाजना वन विभाग प्रभारी रैंजर पुष्पलता मौर्य ने बताया कि बीती शाम एक तेंदुआ बाजना के गढ़ी गमना गांव में देखा गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थीं। लेकिन मृत तेंदुआ मिला था। फिलहाल प्रारंभिक जांच में तेंदुए की बीमारी से मौत की जानकारी मिली है। वही मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *