दोनो केदारेश्वर महादेव मंदिरो पर अंतिम श्रावण सोमवार को कावड़ यात्रियों का दिखा तांता

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर से पांच किलोमीटर दूर अड़वानिया मार्ग पर स्थित बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर तथा सरवन रोड स्थित कल्याण केदारेश्वर महादेव मंदिरो पर श्रावण मास के चौथे सोमवार को मंदिर में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रीयों का तांता लगा रहा। मंदिर में कांवडीयो ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक तथा पूजा-अर्चना की।
बतादें की बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के चौथे व अंतिम श्रावण सोमवार के दिन रतलाम, नयागांव रतलाम, माही नदी तंबोलिया, दिवेल, गोपालपुरा,गुणावद, बारोड़ा भरोड़ा आदि गाँवों से सैलाना केदारेश्वर के लिए आई पैदल कावड़ यात्री शिव भक्त के रूप मे नजर आये। ये शिव भक्त डीजे की धुन पर न्रत्य करते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगा कर चल रहे थे। कावड़ यात्रा में किसी ने भगवान शिव का रूप तो कोई नंदी के वेश में नजर आए। साथ मे भूतों की बारात भी चल रही थी तथा महिलाएं सिर पर कलश रखकर नृत्य करते हुए जा रही थी।
इन पुरी कावड़ यात्राओं व केदारेश्वर मंदिर आए भक्तों की व्यवस्था में एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया दिन भर दलबल व रक्षा समिति के सदस्यों के साथ लगे रहे और पूरी चाक चौबंद व्यवस्था की गई। जिससे हर आने वाली कावड़ यात्रियों व भक्तगणो को अडवानिया से केदारेश्वर मंदिर तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई।




