शीतला माता मंदिर पर श्रावण के अन्तिम सोमवार को हुआ महा अभिषेक

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में रंगावाड़ी मोहल्ला देवरी चौक स्थित शीतला माता मंदिर पर श्रावण के अन्तिम सोमवार को भव्य सहस्त्रधारा महाभिषेक पण्डित जितेन्द्र नारायण नागर के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। शाम 7 बजे से शुरू अभिषेक देर रात तक चलता रहा। इस महा अभिषेक में बाबा भोलेनाथ का एक हजार जलधारा, 51 लीटर गाय का दूध, 51 लीटर गन्ने के रस से अभिषेक किया गया। ये आयोजन क्षेत्र के भक्तों की ओर से था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस महाभिषेक में शिरकत कर धर्म लाभ लिया।




