पुलिस ने 82 पेटी अंग्रेजी शराब सहित बस को किया जप्त, अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी किए गिरफ्तार
रतलाम (Ratlam) रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने टूरिस्ट बस में अवैध रूप से ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब की पेंटीयां जप्त कि है। पुलिस ने 82 पेटी अंग्रेजी शराब सहित बस को जप्त किया है। साथ ही अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपीयों को भी गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को मुखबीर की सूचना पर एक सफेद रंग की AMBICA TOURIST बस क्रमांक – GJ-01-AZ- 9789 में सीटो के नीचे छुपा रखी अवैध अंग्रेजी शराब व्हिस्की मेकडावल नम्बर 1, ब्लेन्डर प्राईड, रायल चैलेंज, मैजिक मुवमेन्ट वोतका की पेटियो सहित आरोपी फतेहलाल पिता परता मीणा जाति डामोर भील उम्र 40 साल निवासी जाम्बुड़ा थाना गिंगला जिला सतुम्बर राजस्थान व जितेन्द्र सिंह पिता केसर सिंह सिसोदिया राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी अदवास थाना जावर माईण्डस जिला उदयपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत का कार्यवाही की जा रही है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के लिए निर्देशित कर उचित ईनाम की घोषणा की गई थी तथा मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में तथा निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने सेजावता फन्टे पर वाहन चैकिंग के दौरान विश्वनीय मुखबीर ने सूचना दिया कि एक सफेद रंग की AMBICA TOURIST बस क्रमांक – GJ-01-AZ- 9789 से दो व्यक्ति जिनकी उम्र करीबन 30-40 साल के है, TOURIST बस मे अवैध रूप से सीटो के नीचे छुपाकर अम्बिका टुरिस्ट बस में मन्दसौर- जावरा की तरफ से रतलाम से होकर अहमदाबाद गुजरात तरफ जाने वाले है।मुखबीर सूचना पर से सेजावता फन्टे फोरलेन रोड़ पर नाका बन्दी की गई। जावरा-मन्दसौर की तरफ से AMBICA TOURIST बस क्रमांक – GJ-01-AZ- 9789 आते दिखी जिसे घेराबन्दी कर रोका गया। बस के अन्दर दो व्यक्ति बैठे हुए थे। जो बस को साईड में लगवाकर गाडी के चालक व उसके पास बेठे व्यक्ति से नाम पता पुछते गाडी के चालक ने अपना नाम फतेहलाल पिता परता मीणा जाति डामोर भील उम्र 40 साल निवासी जाम्बुड़ा थाना गिंगला जिला सतुम्बर राजस्थान व जितेन्द्र सिंह पिता केसर सिंह सिसोदिया राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी अदवास थाना जावर माईण्डस जिला उदयपुर राजस्थान का रहने वाला बताया।
बस के अन्दर सीटो की नीचे छुपाकर अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई बस में बैठे दोनो व्यक्तियो से परमिट लायसेन्स का पुछते नहीं होना बताया जिनके कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब की व्हिस्की मेकडावल नम्बर1 , ब्लेन्डर प्राईड, रायल चैलेंज, मैजिक मुवमेन्ट वोतका को जप्त किया जाकर आरोपी फतेहलाल पिता परता मीणा जाति डामोर भील उम्र 40 साल निवासी जाम्बुड़ा थाना गिंगला जिला सतुम्बर राजस्थान व जितेन्द्र सिंह पिता केसर सिंह सिसोदिया राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी अदवास थाना जावर माईण्डस जिला उदयपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत का कार्यवाही की जाकर विस्तृत पुछताछ की जा रही है।




