विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए

रतलाम- (Ratlam) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई के अवसर पर इस वर्ष की थीम तंबाकू और निकोटिन उत्पादों पर उद्योगों की चालो को उजागर करना निर्धारित की गई है। इस अवसर पर रतलाम जिले में महाराजा सज्जन सिंह प्रतिमा चौराहे से विशाल जन जागृति रैली, संकल्प कार्यक्रम, हस्ताक्षर अभियान, पेंपलेट, पोस्टर, साधना के संत पुस्तक का विमोचन, वाहन रैली, विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण आदि गतिविधियां आयोजित की गई।

गतिविधियों का आयोजन स्वास्थ्य विभाग जिला रतलाम, सामाजिक न्याय विभाग नशा मुक्त भारत अभियान जिला रतलाम, जिला तंबाकू नियंत्रण सोसाइटी, रेड क्रॉस सोसायटी, म.प्र. जन अभियान परिषद, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, मध्य प्रदेश कैंसर सोसायटी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला रतलाम, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मध्यप्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन जिला इकाई रतलाम, जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी, राष्ट्रीय विप्र महासंघ, विश्वकर्मा वंशज उत्थान संगठन, पतंजलि योगपीठ जिला रतलाम, श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन, सृष्टि सामाजिक संस्था, एलडीसीएलडीपी विद्यार्थी, आनंद क्लब रतलाम, सेवावीर परिवार आदि सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव एवं स्वास्थ्य पर होने वाले हानिकारक प्रभाव की जानकारी दी गई तथा तंबाकू और निकोटिन युक्त पदार्थ से मुक्त रहने का संकल्प कराया गया।

कार्यक्रमों में समाजसेवी, रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी, मध्य प्रदेश कैंसर सोसायटी आजीवन सदस्य अशोक अग्रवाल, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, जिला क्षय अधिकारी डॉ अभिषेक अरोरा, सर्जन डॉ गोपाल यादव, समाजसेवी पारस सकलेचा दादा, विकासखण्ड समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, राजेश सोलंकी, सेवा निवृत शिक्षक अशोक मेहता, एम पी वी एच ए की मीना जैन, आशीष चौरसिया, सरला वर्मा, डॉ गौरव बोरीवाल, जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी, न्याय मित्र पंडित विजय शर्मा, डॉ प्रदीप राव, सविता दीदी, संगीता दीदी, गीता दीदी, आरती दीदी, साक्षी दीदी, सरोजिनी दीदी, राजेंद्र पोरवाल, हरिओम भाई, ओम प्रकाश सांख्ले, ओम भाई, केएल मेहता, किशन भाई, श्याम सुंदर भाटी, सामाजिक न्याय विभाग कला पथक दल के ओमप्रकाश आर्य, पुष्पेंद्र मैडम धर्मा कोठारी, निखिल शर्मा, शीतल पांचाल, विशाल कुमार वर्मा, नरेंद्र श्रेष्ठ, सतीश टांक, शरद शुक्ला, दीपक उपाध्याय, नईम खान, पुष्पा दडिंग, शहरी आशा कार्यकर्ता, सामाजिक संस्था जनशक्ति से महेश खण्डेलवाल राजेंद्र पोरवाल जितेंद्र खिलोसिया राकेश अग्रवाल आशा चौहान खुशी मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *