धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक सम्पन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक सम्पन्न

रतलाम- (Ratlam) धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 17 विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियों को संतृप्त स्तर तक क्रियान्वित करने के संबंध में आवश्यकता आंकलनवर्तमान प्रावधानअतिरिक्त प्रावधान की आवश्यकताविस्तृत आयोजन व माइलस्टोन के साथ वार्षिक कार्य योजना तैयार किए जाने के लिए कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर राजेश बाथम ने की।

बैठक में कलेक्टर बाथम ने संबधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य जनजातीय बहुल गाँवों और आकांक्षी जिलों में जनजातीय परिवारों के लिए परिपूर्णता अपनाकर जनजातीय समुदायों की सामाजिकआर्थिक स्थिति में सुधार करना तथा उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनका लाभ दिलवाना है।

इसी दौरान उन्होंने विभागवार सभी विभागों के अधिकारियों को अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराते हुए अधिकारियों को अतिशीघ्र निर्धारित कार्य अनुसार प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *