पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से चांदी की सिल्ली की बरामद

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से चांदी की सिल्ली की बरामद

रतलाम- (Ratlam) शहर के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास 1.5 किलो चांदी की सिल्ली बरामद की है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के सभी अधिकारियों को रात्रि चेकिंग एवं रात्रि गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में शहर में भ्रमण के लिए अतिरिक्त नाइट पेट्रोलिंग पार्टी एवं चेकिंग पॉइंट्स लगाए गए है।

इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में निरीक्षक स्वराज डाबी थाना प्रभारी स्टेशन रोड के नेतृत्व में थाना स्टेशन रो़ड पुलिस ने रात्री चैकिंग के दौरान् पोलो ग्राउण्ड के पास से एक व्यक्ति से 1.5 किग्रा चांदी की सिल्ली जप्त की। रात्री चैकिंग के दौरान् सूचना मिली कि एक व्यक्ति पोलो ग्राउण्ड के पास में कपडे का थैला लिए है। जिसमें चांदी की सिल्ली है। सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही कर संदिग्ध व्यक्ति को पकडा जिसने अपना नाम प्रकाश पिता किशोर जाट निवासी करमदी रोड़ रतलाम बताया जिसके कब्जे के थैले में 1.5 किग्रा चांदी की सिल्ली मिली, जिसके संबंध में संदिग्ध के द्वारा कोई वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नही किया गया और ना ही सिल्ली अपने कब्जे में होने के संबंध में कोई वैध कारण सिद्ध किया गया। जोकी पुलिस टीम के द्वारा प्रकाश जाट के कब्जे से 1.5 कि.ग्रा. चांदी की सिल्ली कीमती करीबन 1.5 लाख रुपये की जप्त की गई। जिसके संबंध में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *