हत्या के प्रकरण में फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रतलाम- (Ratlam) जिले के औद्योगिक क्षैत्र थाना अंतर्गत हत्या के प्रकरण में फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 27 मार्च को रतलाम शहर के डाट की पुल मे अज्ञात आरोपीयो द्वारा चाकु से हमला कर रईश पिता मुजीद ख़ान निवासी शिव नगर रतलाम की हत्या कर फरार हो गए। मृतक रईश के पिता मुजीद खान की सूचना पर अपराध क्रमांक 223/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
घटना की गभींरता के दृष्टिगत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में अद्योगिक क्षेत्र थाना, स्टेशन रोड थाना, डीडी नगर थाना, माणकचौक थाना, सायबर सेल, सीसीटीवी, डीएसबी की अलग अलग टीम बनाकर लगातार प्रयास कर घटना के तुरंत बाद ही तीन नाबालिक सहित 4 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया।
घटना के बाद से ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जोकी 30 मार्च रविवार को आरोपीगण देवांक उर्फ देवांश उर्फ गोलू पिता राधेश्याम परिहार उम्र 18 वर्ष निवासी प्रताप नगर रतलाम और भीम सिंह उर्फ नाना पिता मांगू सिंह सोलंकी उम्र 30 वर्ष निवासी शिवनगर रतलाम तथा 31 मार्च सोमवार को आरोपी तुषार पिता सुनील राठौड उम्र 20 साल निवासी प्रताप नगर रतलाम को न्यायालय रतलाम मे पेश किया गया। आरोपीगण न्यायालय रतलाम के आदेश से सर्कल जैल रतलाम मे निरूद्द है।




