डायल 100 सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को किया सम्मानित
31/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में कार्यरत डायल 100 सेवा के पिछले 6 माह की कार्य की समीक्षा की।
इसमें पाया कि डायल हंड्रेड सेवा जिला रतलाम का रिस्पांस टाइम राज्य में प्रशंसनीय है और थाना प्रभारी की तरफ से दिए जाने वाले फीडबैक में भी जिला रतलाम लगातार पिछले 6 माह से हंड्रेड परसेंट है तथा समय-समय पर डायल हंड्रेड टीम ने जान माल की रक्षा के कार्य किए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा के दौरान पाया कि जिला रतलाम की डायल हंड्रेड वाहन को जब भी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए इवेंट प्राप्त हुआ है। कंट्रोल रूम में उपस्थित डायल 100 डिस्पेंसर तथा एफआरबी स्टाफ द्वारा तुरंत रवाना होकर कम से कम समय में पहुंचने का प्रयास किया है।
इस संबंध में प्रभारी डायल हंड्रेड जिला रतलाम मोहम्मद वाहिद खान द्वारा बताया गया है कि सभी प्रमाण पत्र पुलिस अधीक्षक की गरिमामय उपस्थिति में उन्हीं के द्वारा उपरोक्त अवधि के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी 14 पुलिस स्टाफ तथा 15 एफ आर वी पायलट को सम्मान स्वरूप न्यू पुलिस कंट्रोल रूम के मीटिंग हॉल में प्रदान किए गए।




