यातायात जागरूकता अभियान अंतर्गत सड़क सुरक्षा माह जारी
31/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम एसपी अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में यातायात उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय द्वारा हमराह यातायात पुलिस बल का उनि.करण सिंह कटारा, प्रआर. धीरेन्द्र दीक्षीत, का.प्रआर. सतीष यादव, आर. भगत सिह, आर. शिवकुमार, आर.नरेन्द्र चौरे,व क्रेन पार्टी के साथ सयुक्त रुप से सडक सुरक्षा माह-2025 परवाह थीम के तहत सालखेडी चौकी से बाईपास रोड तक नो पार्किंग मे लगे 8 वाहनो पर चालानी कार्यवाही की गई व 16 वाहनो को समझाईश देकर छोडा गया व अव्यवस्थित रुप नो पार्किंग मे लगे वाहनों को क्रेन से टोईंग कर सुरक्षीत थाने पर खडा किया गया व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को समझाईस देकर हटवाया जाकर सालाखेडी चौकी से बाईपास रोड सर्विस रोड के मार्ग को यातायात के लिए सुगम व सूचारु किया गया। जैन ढाबा, त्रिवेदी कार वर्कशाँप, रशीद कार वर्कशाँप, रजवाडी चाय, की दुकानो के आगे लगे वाहन चालको व दुकानदारो को समझाईस दी गई की अपनी दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने व गार्ड की व्यवस्था करे व व्यवस्थित वाहन पार्क कराये। यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा। यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे। आमजन तक हाईवे पर सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने एवं यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने सम्बंधी जानकारी दी गई।




