8 लेन पर लूट के प्रयास के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

8 लेन पर लूट के प्रयास के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

31/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 लेन पर लूट के प्रयास के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बीते एक दिन पूर्व 30 जनवरी गुरुवार की रात्री 1 बजे 8 लेन रोड वालारुण्डी पुलिया के पास ग्राम वालारुण्डी में आरोपीगणो द्वारा 8 लेन ग्राम वालारूण्डी पुलिया के पास वाहन को रोककर वाहन चालक की आँखो मे मिर्च पावडर डालकर व तलवार दिखाकर लुट का प्रयास किया गया। फरियादी अमित कुमार पिता किशन स्वरुप शर्मा जाति ब्राह्मण उम्र 33 साल निवासी ग्राम कलंजरी जिला मेरठ उ.प्र. हा.मु. 8 लेन तलावडा की रिपोर्ट पर से शिवगढ थाने पर 38/25 धारा 309(5) बी.एन.एस का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में एवं रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में प्रकरण में अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए विशेष पृथक पृथक टीम गठित की गई तथा सभी आरोपीगणों कि पहचान कर सभी को अलग-अलग स्थान से दबीश देकर पकडा गया। पुछताछ के दौरान घटना में प्रयुक्त मिर्ची पाउडर, तलवार को जप्त किया गया। 2 फरार आरोपियों कि तलाश जारी है। आरोपी राजकुमार का बाजना थाने में भी 109 बीएनएस का आरोपी है। रतलाम पुलिस द्वारा 8 लेन के आसपास लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर कड़ी कारवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *