पुष्पेंद्र व्यास सेवानिवृत, विभाग ने दी समारोह पूर्वक बिदाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुष्पेंद्र व्यास सेवानिवृत, विभाग ने दी समारोह पूर्वक बिदाई

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) सैलाना विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड एक पुष्पेंद्र व्यास अपने 37 वर्षीय सफल कार्यकाल पूर्ण करने के पश्चात बुधवार को सेवा निवृत हुए। कार्यालय परिवार ने उन्हें समारोह पूर्वक भावभीनी बिदाई दी।बिदाई समारोह में व्यास के सेवाभाव और सहज,सरल शैली को वक्ताओं ने सराहा।

लेखा संबंधी कार्यों के महारथी रहे व्यास-

अपने 37 साल के सेवाकाल में व्यास ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित अनेक स्थानों पर अपनी अमूल्य सेवाएं दी। लेखा सम्बन्धी कार्यों में इन्हें अत्यन्त निपुण माना जाता था। न केवल शिक्षा विभाग बल्कि अनेक अन्य विभागों के अधिकारी,कर्मचारी इनसे कठिन पेंशन प्रकरणों और अन्य मामलों में मशविरा करते थे। यहां तक कि संभागीय कार्यालय उज्जैन के साथी भी कठिन प्रकरणों में इनसे दूरभाष पर सलाह मशविरा कर प्रकरण निपटाया करते थे।अपने सेवाकाल में किसी की भी मदद के लिए इन्होंने कभी इन्कार नहीं किया। अपने इसी स्वभाव के कारण ये विभाग में खासे लोकप्रिय भी थे।

कार्यालय में ससम्मान दी बिदाई-

बुधवार को सैलाना विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में व्यास को भावभीनी बिदाई दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी संजय नारमदेव, बीआरसी नरेंद्र पासी आदि ने व्यास के सेवाकाल को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि उनकी कमी कार्यालय में हर समय महसूस होगी।सभी ने व्यास के उज्ज्वल स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर जयेंद्र सिंह हाड़ा,देवेंद्र चावंड, मनीष गोयल, सुदीप कुलकर्णी, जे एन त्रिवेदी, ईश्वरलाल सांकला, मुस्तकीम सिद्धगी, रविन्द्र उपाध्याय,उपासना जैन, भारती चौहान,संतोष कटारिया और पीरूलाल मालवीय ने भी सम्बोधित कर उनके सेवाकाल को सराहा। संचालन जयेश शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *