नंदराम मालवीय सेवानिवृत, विभाग ने दी बिदाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नंदराम मालवीय सेवानिवृत, विभाग ने दी बिदाई

 

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- ( Ratlam) विद्युत वितरण केंद्र धामनोद में गत 20 वर्षों से कार्यरत सहायक लाईन मैन नंदराम मालवीय को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर बुधवार को केन्द्र पर समारोह पूर्वक भावभीनी बिदाई दी गई। अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में उन्होंने जिले में कई केंद्रों पर सेवाएं दी और अपने सहज, सरल स्वभाव की छाप छोड़ी।

अधिकारियों और जनता दोनों के बीच लोकप्रिय-

लगभग चार दशक की अपनी सरकारी सेवा के दौरान अपने काम और स्वभाव की बदौलत वे न केवल अधिकारियों के बीच बल्कि जनता के बीच भी खासे लोकप्रिय रहे। पूरे सेवाकाल में वे जिस केन्द्र पर भी रहे वहां अधिकारी, कर्मचारी और जनता सभी इनसे खुश रहे। धामनोद में भी उनका डेढ़ दशक का कार्यकाल काफी बेहतर रहा।

केंद्र पर दी भावभीनी बिदाई-

धामनोद केन्द्र पर उनके बिदाई समारोह में कनिष्ठ यंत्री अमित डेमरा सहित सभी वक्ताओं ने उनके सेवाकाल को सराहा।

*ये थे उपस्थित-*

इस अवसर पर वैभव ओझा, दिनेश पाटीदार, मोहनलाल डाबी, बग़दीराम माली, संतोष वर्मा, मुकेश डोडियार, वैभव निनामा आदि उपस्थित थे। समारोह में शाल, श्रीफल से उनका सम्मान किया गया। बाद में सभी ने रतलाम डिवीजन तक छोड़ा।रतलाम डिवीजन में भी उन्हें सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *