सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिस अधिकारियों को दी विदाई
31/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिस अधिकारियों को विदाई दी गई। रतलाम पुलिस महकमे के कार्यवाहक उप निरीक्षक बाल गरासिया, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार बृजवानी, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक गजबेल सिंह, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक मुश्ताक खान, एवं कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक दिनेश रावल द्वारा सेवानिवृत्ती की आयु पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई सामारोह का अयोजन किया गया। इस मौके पर रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत ने पांचों शासकीय सेवकों की सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक द्वारा परिवार की जानकारी लेते हुए अच्छे स्वास्थ्य एवं आगामी जीवन की शुभकामना भी दी गई। विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक अर्चना आमेरिया द्वारा किया गया। विदाई समारोह में उप पुलिस अध्यक्ष अजय सारवान, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, मुख्य लिपिक अर्चना आमेरिया, सुबेदार मोनिका ठाकुर, सूबेदार कैलाश बघेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।









