भारतीय किसान संघ के बैनर तले एसडीएम जैन को सोपा ज्ञापन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

भारतीय किसान संघ के बैनर तले एसडीएम जैन को सोपा ज्ञापन

31/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (sailana,mp)- जिले के सैलाना मे भारतीय किसान संघ के बैनर तले अनेकों किसानों ने एसडीएम मनीष जैन को ज्ञापन सोपा है। बतादें की प्राकृतिक आपदा के तौर पर दो दिन पूर्व ओलावृष्टि रूपी बारिश व तेज हवा चलने से रबी की फसल ने जमकर कहर बरसाया है। हरसोला, करिया क्षेत्र में हुई नुकसानी को लेकर के दोनों गांव के किसानों ने भारतीय किसान संघ के बैनर तले सोमवार को एसडीएम मनीष जैन को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में प्याज, लहसुन, अफीम, गेहूं, मेथी सहित तमाम रबी फसल को नुकसान का हवाला देकर बीमा कंपनी से स्थल सर्वे करवाकर ग्रामवासियों की नष्ट हुई फसलो पर बीमा क्लेम दिलवाने की मांग की है। इसी दौरान बड़ी संख्या में किसान जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *