रक्षा मंत्री व थल सेनाध्यक्ष पहुचे,बाबा महाकाल के दरबार
31/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar उज्जैन
उज्जैन (Ujjain,mp)- सोमवार को दो दिवसी दौरे के दौरान दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाकाल मंदिर पहुंचकर मंदिर में बाबा महाकाल की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। इसके साथ ही थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने भी बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। मंत्री सिहं ने बताया कि यह मंदिर भारत की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। यहाँ समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की महादेव से कामना की है। साथ ही सिंह ने कहा की लंबे समय से इच्छा थी कि भगवान महाकाल के दर्शन हो जाएं। ओर ये अवसर मुझे प्राप्त हुआ है। राजनाथ ने 20 मिनट तक पूजन किया।





