नए साल में जिले में बैंकों के समय मे किया परिवर्त

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नए साल में जिले में बैंकों के समय मे किया परिवर्त

31/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- राज्य स्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति की बैठक के निर्णय अनुसार सोमवार शाम को रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में संपन्न रतलाम जिला स्तरीय बैंकिंग सलाहकार समन्वय समिति की बैठक में भी जिले की बैंक शाखाओं में 1 जनवरी 2025 से परिवर्तित समय लागू करने का निर्णय लिया गया है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एम.एल मीणा ने बताया कि अब रतलाम जिले में समस्त बैंक शाखाओ में ग्राहक लेन-देन समय प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक तथा बैंको का कार्यालय कार्य समय प्रात 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। लेकिन जिले की कृषि उपज मंडी अरनियापीठा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक शाखा तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बैंक शाखा तथा कृषि उपज मंडी रतलाम स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा का ग्राहक समय दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक एवं बैक कार्यालय समय-दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक इसी तरह रतलाम रेलवे कॉलोनी की सेन्ट्रल बैक आफ इडिया शाखा का ग्राहक समय प्रात 11 से शाम 5 बजे बेक का कार्यालय समय प्रात 11 से शाम 6 बजे तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *