सैलाना पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) सैलाना थाना पुलिस ने चोरी का खुलासा किया है। आगामी 27 नवम्बर 2025 को फरियादीया दुर्गा बाई पति स्व. रमेशचंद्र सिंगाड़ निवासी एकलव्य कालोनी सैलाना ने पुलिस चौकी धामनोद पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि मैं शासकीय सांदीपनी उ.मा.वि. सैलाना में भूत्य की नौकरी करती हूँ।

26 नवम्बर 2025 को सुबह 11 बजे में ग्राम खेड़ी स्थित खेत पर गयी थी। यहाँ पर मैने दूर से देखा कि वो लड़के मेरे खेत पर बनी, बिना दरवाजे की झीपडी में से एक प्लास्टिक के कट्टे में कुछ सामान चुराकर एक मोटर साईकल पर रखकर जा रहे थे। ये चिल्ला-चोट करते हुए दौड़कर उनके पास गयी, तो दोनों मुझे देखकर मेरा सामान लेकर जाना पाये। बाद मेरे खेत के पड़ोसियों योगेश निनामा एवं धर्मेन्द्र शर्मा ने भी उन्हें दौड़कर पकड़ने की कोशिश की, परतु ये लोग पकड़ में नहीं आये और मोटर साईकल से खेड़ी तरफ भाग गये।

बाद मैंने अपनी झोपड़ी में जाकर देखा तो लोहे के 5 एंगल एवं सरिचे के टुकड़े लगभग 30 किलो से मैंने रस्सी से बाँधकर रखे थे, वहाँ पर नहीं थे। जो लगभग सात हजार रूपये कीमत के थे। बाद मेरे पड़ोसी भी मौके पर आ गए, तो उन्होंने मुझे बताया कि भागे हुए दोनों व्यक्ति का नाम पवन उर्फ भोला भील एवं धर्मेंद्र बताया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 542/ 25 धारा 331(3) एवं 305(a) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिला रतलाम के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर गंभीरता जताई गई एवं इन चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सैलाना पिंकी आकाश द्वारा गठित टीम द्वारा प्रकरण के अनुसंधान के दौरान पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड, मुखबिर सूचना के आधार पर चोरी में प्रयुक्त हुई।

मोटर साइकिल की तलाश करते हुए मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर एवं नामजद आरोपी धर्मेंद्र एवं भोला की तलाश करके गिरफ्तार कर फरियादिया के खेत की झोपडी से चोरी हुए लोहे के एंगल व लोहे के सरिया 31 किलो जप्त किए हैं आरोपी धर्मेंद्र से पूछताछ करते चौकी धामनोद क्षेत्र के अन्य अपराध में फरियादी मोहनलाल पाटीदार के साथ हुई झपटमारी की घटना में आरोपी शिवनारायण पिता रघुनाथ पाटीदार निवासी धामनोद के साथ मिलकर की गई घटना को अंजाम देना स्वीकार किया एवं थाना क्षेत्र में अन्य अपराध की घटना करना भी स्वीकार किया है। घटना में आरोपी शिवनारायण पाटीदार की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *