मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2024-25 की विजेता एवं उपविजेता टीमें शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2024-25 की विजेता एवं उपविजेता टीमें शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना

रतलाम- (Ratlam) मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2024-25 के तहत जिला स्तर पर चयनित विजेता एवं उपविजेता टीमों को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम के प्राचार्य एवं क्विज के नोडल अधिकारी सुभाष कुमावत ने क्विज मास्टर डॉ. ललित मेहता के नेतृत्व में विजेता एवं उपविजेता टीमों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस प्रतियोगिता की विजेता टीम में अग्रवाल विद्या मंदिर रतलाम, समता शिक्षा निकेतन रतलाम एवं होली फैमिली स्कूल बाजना के छात्र शामिल हैं। ये टीम दो रात और तीन दिन के टूर पर मांडव, ओंकारेश्वर, महेश्वर और हनुवंतिया का भ्रमण करेगी। उपविजेता टीम में सीएम राइज स्कूल जवारा एवं उ.मा. विद्यालय बर्डियागोयल के विद्यार्थी शामिल हैं, जो एक रात दो दिन के लिए मांडव, ओंकारेश्वर तथा महेश्वर की यात्रा करेंगे। कुमावत ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों से अवगत कराना तथा पर्यटन के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *