रतलाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का किया आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का किया आयोजन

शिविर में 75 शिकायतें सुनकर, 44 शिकायतों का किया मौके पर निराकरण

रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का किया आयोजन किया।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से एक विशेष शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों व अन्य शिकायतों के संबंध में शिकायतकर्ताओ को सुना तथा शिकायत के शीघ्र निराकरण के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए।

शिविर के दौरान रतलाम जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आए लगभग 75 से अधिक शिकायतकर्ता ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु शिविर में उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनने और समझने के बाद तत्काल निराकरण की प्रक्रिया अपनाई गई। ताकि शिकायतकर्ताओं को त्वरित राहत मिल सके। 44 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा अन्य शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और जनसामान्य की समस्याओं का यथासंभव त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसे शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *