रिंगनोद पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोरो को देसी पिस्टल मय जिन्दा राउन्ड के साथ किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) जिले की रिंगनोद पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय चोरो को देसी पिस्टल मय जिन्दा राउन्ड के साथ चोरी की मोटर सायकल सहीत गिरफ्तार किया।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को रात्रि चेकिंग एवं रात्रि गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में जिले के सभी प्रवेश मार्ग पर विशेष चेकिंग पॉइंट्स लगाए गए है।
चेकिंग के दौरान एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी रिंगनोद आनंद आजाद के नेतृत्व में गुरुवार को वाहन चैकिंग के दौरान मानन खेडा टोल के पास जावरा तरफ मोटर सायकल क्र MP04 VC4836 से आ रहे दो व्यक्तियो को चैक किया चैक करते वाहन चालक की जिंस पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्टल व (5 जिन्दा राउण्ड मिले। आरोपियो से पुछताछ से पता चला कि आरोपी हैदर पिता मज्जफर इकबाल उग्र 31 साल नि. धरमकुंज कालोनी सगोर कुट पीथमपुर जिला धार ब मोहन पिता कालूभील उपर2। साल नि. टाडा जिला हाल मु. 317 किशनगंज थाना किशनगंज जिला इन्दौर द्वारा भंवरुँआ जिला इन्दौर से उक्त मोटर सायकल चोरी क सांवलियाजी तरफ जा रहे थे। ई रक्षक ऐप की मदद से आरोपियों के फेस डिटेक्शन करवाए जाने एवं सीसीटीएनएस शाखा की मदद से आई सी जे एस पोर्टल पर आरोपी हैदर के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपियो के आपराधिक रिकार्ड देखने पर पाया कि आरोपी हैदर पिता मुजफ्फर इकबाल पर प्रदेश के अलग अलग थानो पर कुल 26 अपराध पंजीबद्ध है।जिसमे से 23 अपराध चोरी के है। आरोपियों से पिस्टल व राउ्ड के संबंध मे पू्छताछ की जा रही है।




