न्याय प्राप्त करने के सभी हकदार- परसाई
विधिक साक्षरता शिविर में न्यायाधीश मोहित परसाई
रतलाम- (Ratlam) विधिक सेवा प्राधिकरण जिला रतलाम एवं विधिक सेवा समिति न्यायालय सैलाना के तत्वावधान में ग्राम पंचायत शिवगढ़ में विधि साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ।
शिविर में न्यायाधीश मोहित परसाई ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि न्याय प्राप्त करने के सभी हकदार है। यदि कोई आर्थिक रूप से कमजोर है, विधवा है, या विकलांग है तथा अपना पक्ष न्यायालय में रखने के लिये सक्षम नहीं है तो न्यायालय द्वारा उन्हें विधिक सुविधाएं प्रदान करवाई जाती है। आपने शराब के दुष्परिणाम का जीक्र करते हुए क्षैत्र में बढ़ रही दुर्घटनाओं से बचने, वाहन चलाने का लायसेन्स बनवाने, वाहन का बीमा करवाने सहित अनेक उपयोगी जानकारियां दी। शिविर में अधिवक्त्ता कान्तीलाल राठौड़ ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम, महिला से सम्बन्धित कानून, सहित सामान्य जानकारी से अवगत कराते विधिक साक्षरता शिविर की उपयोगिता बताई। शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच शांतिलाल, जन प्रतिनिधी लीला पड़ियार, थाना प्रभारी मोर्य, कुशनेश मेहसन, राहुल शर्मा, मिलीन्द पाठक, हेमन्त परिहार, संदीप परमार, बंटी भाटी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।




