सेजावता की बावड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ हुआ। युवाओं ने किया श्रमदान
रतलाम- (Ratlam) म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखण्ड रतलाम के आदर्श प्रस्फुटन ग्राम सेजावता में नवांकुर संस्था श्रेष्ठ निर्माण फाउंडेशन के तत्वाधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के युवाओं द्वारा सैकडों वर्ष पुरानी जल धरोहर ग्राम सेजावता की बाबडी में श्रमदान कर स्वच्छ व निर्मल बाबडी का बनानें के संकल्प लेकर जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया गया।
म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान में शासन द्वारा म.प्र. जन अभियान परिषद् को अभियान में जन सहभागिता, अभियान के महत्व को जन-जन के बीच ले जाना, जल स्त्रोतों की जन सहभागिता से सफाई और संरक्षण करना आदि का कार्य सौंपा गया है। इसी के तहत आज ग्राम सेजावता की प्राचीन बाबडी का श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया है। यह अभियान 30 जून तक संचालित होगा। विकासखण्ड समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोंलकी ने कहा कि परिषद के नेटवर्क के माध्यम से विकासखण्ड रतलाम के विभिन्न ग्रामों ये अभियान के तहत जल स्त्रोंतों की साफ-सफाई का अभियान चलाकर अधिक से अधिक जन सहभागिता की जावेगी।
शुभारंभ अवसर पर श्रमदान में श्रेष्ठ निर्माण के सचिव नरेंद्र श्रेष्ठ, ग्राम पंचायत के सरपंच गोपाल डाबी, समाजसेवी योगेश जाट, प्रस्फुटन समिति के संरक्षक चरण सिंह पवार, समिति अध्यक्ष कृष्णेन्द्र सिंह, कालूपूरी गोस्वामी, युवराज सिंह, शैलेंद्र सिसोदिया, करण जोशी, समाजसेवी सोनू धाकड़ सहित ग्राम वासी उपस्थिति रहे।




