लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई द्वारा मंत्री कश्यप का सम्मान समारोह संपन्न।
रतलाम-(Ratlam) लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई द्वारा बालाजी सेंट्रल सैलाना रोड पर मंत्री चेतन्य कश्यप का सम्मान समारोह संपन्न किया गया।

कार्यक्रम की अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, लघु उद्योग भारती प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, प्रांत सचिव राजेश गर्ग, प्रदेश महिला प्रभारी सीमा मिश्रा, इकाई जिला अध्यक्ष संजय व्यास, मालवा प्रांत मीडिया प्रभारी युवा उद्योगपति संदीप सकलेचा ने बताया कि पूर्व में शासन की नीतियों के चलते एमएसएमई से जुड़े उद्योगों को चलाने में उद्योगपति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मंत्री के प्रयासों से नीतियों में संशोधन किया गया। जिससे अब उद्योगों के संचालन में कठिनाई नहीं आएगी व उद्योगपतियों को राहत मिलेगी।
इकाई अध्यक्ष संजय व्यास द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष मिश्रा ने मंत्री द्वारा जो उद्योगों के हित से लघु उद्योग भारती के साथ मिलकर कार्य किया जा रहे हैं। उसकी सराहना की व मंत्री के प्रयासों से जो सब्सिडी उद्योगों को मिल रही है, अब वह सीधे उनके खाते में आएगी।
प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने बताया कि लघु उद्योग भारतीय उद्योगों के हित में संपूर्ण राष्ट्र में कार्य कर रही है व मंत्री भी लगातार उद्योगों के हित में कार्य कर रहे हैं। मंत्री वर्तमान में चल रही उद्योगों के हितों में नीतियों का उल्लेख किया हुआ भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला उद्योग भारती की सराहना करते हुए कहा कि यह राष्ट्र का एकमात्र ऐसा संगठन है जो उद्योग हित के लिए कार्य कर रहा है और हम हमेशा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है। सबसे बड़ा क्लस्टर जुलवानिया बन रहा है ताकि बड़े उद्योग भी रतलाम में आ सके वह रोजगार की संभावना बड़े इकाई अध्यक्ष संजय व्यास, सचिव रोहित मालपानी, कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल सारडा, प्रांत सदस्य चंद्र प्रकाश आवतानी, महिला इकाई से सुमित्रा अवतानी, नमकीन क्लस्टर फूड एवं इंडस्ट्रियल अध्यक्ष धर्मेंद्र मारू, सचिव रिंकू कृष्णानी, वरिष्ठ उद्योगपति प्रवीण कटारिया, अरविंद कटारिया, अशोक पोरवाल, मुरली अवतानी, लघु उद्योग भारती के विजय धनोतिया, मनीष मूलचंदानी, आदित्य व्होरा, रघुवीर सोलंकी, अर्चित पोरवाल, आशीष अग्रवाल, अभिषेक मंत्री, कुंदन सोनी, निलेश बोरदिया, विश्वनाथ प्रताप सिंह, मोहित पगारिया, सचिन छाजेड, विजय महेश्वरी, चंद्र प्रकाश सारडा, राजेश रांका, वरुण पोरवाल, ललित पटवा सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट, जीएसटी विभाग, डीआईसी विभाग, डॉक्टर, बैंकिंग आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन उद्योगपति शैलेंद्र सुरेखा ने किया तथा सचिव उद्योगपति रोहित मालपानी ने आभार माना।




