सेवईया खिलाकर गले मिलकर एक दूसरे को दी मुबारकबाद
रतलाम/सैलाना- सैलाना बोहरा समुदाय द्वारा रमज़ान माह में तीस दिनों तक खुदा की इबादत और रोज़े रखने के बाद रविवार को ईद उल फितर हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक तरीके से मनाई गई।
रविवार अल सुबह नगर की बोहरा समाज की मस्जिद में आमिल साहब जनाब हुसैन बिन अल अकमर भाई द्वारा ईद की विशेष नमाज़ अदा करवाई गई। नमाज़ में सभी समाजजनों द्वारा अमन चैन, भाईचारे और तरक्की की दुआए मांगी गई जिसके पश्चात मस्जिद में शिरखुरमा (सेवइया) वितरित किया गया। नमाज़ के बाद समाजजनों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
बच्चों और युवाओं में ईद को लेकर विशेष उत्साह देखा गय। उल्लेखनीय हैं कि बच्चे और युवाओ ने लैलतुल कद्र के बाद से ही ईद के परिधानों की खरीदी शुरू कर दी थी। इस बार भी समाजजनों ने पारंपरिक तरीके से एक दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद पेश की और शिरखुरमे का लुत्फ उठाया। छोटे छोटे बच्चे भी बड़ो से ईद का तोहफा ईदी पाकर इठलाते हुए नज़र आए।




