सैलाना नगर परिषद ने प्रारम्भ किया जल गंगा संर्वधन अभियान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर परिषद ने प्रारम्भ किया जल गंगा संर्वधन अभियान

रतलाम/सैलाना- शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के नगरीय निकायों के जल-स्रोतों, नदी, तालाबों, कुआँ, बावड़ी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिये 30 मार्च रविवार से जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारम्भ नगर के गोधुलिया तालाब पर सफाई के साथ हूआ।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा द्वारा बताया गया की जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निरन्तर नगर के प्रमुख जल-स्रोतों, नदी, तालाबों, कुआँ, बावड़ी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिये भू-जल संरचनाओ की साफ-सफाई, जीर्णोदार, पौधारोपण जैसे कार्य किये जावेगे। जिसमे जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाए एवं आमजन का भी सहयोग लिया जावेगा। इस अवसर पर तहसीलदार कैलाश कन्नौज, आर.आई. केसर सिंह गोयल, कस्बा पटवारी बहादुर सिंह डोडियार, निकाय कर्मचारी सुरेन्द्र सिंह चौहान, धीरज सिंह रावत, अभिमन्यु ग्वाले, विजय शर्मा, कैलाशदास बैरागी, जमादार महेश तवंर, दिपक गौयर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *