दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने हत्या के आरोपियों को 8 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने हत्या के आरोपियों को 8 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) शहर के दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने रविवार को फरियादिया राहत पति अमजद शेष निवासी राजेन्द्र नगर रतलाम ने अपने पति अमजद शेख के साथ पुरानी रंजिश को लेकर कई बार चाकू मारने की आरोपी राजा घोषी, गट्टु, हाशिम व अमन घोषी के विरुध्द रिपोर्ट की जिस पर थाना हाजा अपराध क्र. 498/2025 धारा 126(2), 296, 109, 3(5)बीएनएस पंजीबध्द किया गया। बाद प्रकरण मे दौरान इलाज घायल अमजद पिता ईस्माईल शेख उम्र 40 साल निवासी राजेन्द्र नगर रतलाम की मृत्यु होने से प्रकरण मे धारा 103(1) बढ़ाई गयी।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एंव नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघौरिया के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी थाना दीनदयाल नगर रतलाम मनीष डावर के नेतृत्व मे टीम गठित कर घटना के 8 घंटे के भीतर आरोपियों काशिम उर्फ गट्टु, हाशिम, राजा एंव अमन को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने काशिम उर्फ गट्टु पिता फिरोज उर्फ हाण्डु खान उम्र 20 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर रतलाम, हाशिम पिता फिरोज उर्फ हाण्डु खान उम्र 22 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर रतलाम, राजा पिता मो. सलीम घोषी उम्र 21 साल निवासी मराठो का वास रतलाम, अमन पिता आजाद घौसी निवासी मौमिनपुरा रतलाम को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *