जावरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुध्द की कार्यवाही
रतलाम- (Ratlam) जिले के औ.क्षैत्र.जावरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ MDMA की तस्करी के विरुध्द कार्यवाही की है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अवैध मादक पदर्थ की तस्करी के विरुद्दध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए सभी थानों को निर्देशित किया गया है। जिसके अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्ग दर्शन में औ. क्षेत्र, थाना जावरा के थाना प्रभारी निरी. विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।
गठित टीम को मुखबिर सूचना मिली कि फोरलेन हाईवे रेल्वे पुलिया के नीचे बन्नाखेडा रोड के पास बाराखेडा का परवेज खान नाम का व्यक्ति जावरा के शोयब पठान को MDMA ड्रग्स की डिलेवरी देने के लिये आने वाला है। जो सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान पर पहुंची व मौके से आरोपीयान परवेज खान पिता रईस खान पठान उम्र 25 साल निवासी बाराखेडा थाना पिपलौदा, शोयब उर्फ टीपु पिता मोहम्मद अय्युब खान पठान उम्र 25 साल निवासी अकब बिजली घर जावरा से एक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे भरा मादक पदार्थ MDMA ड्रस कुल वजन 12 ग्राम, किमती 1,50,000 रूपये, हिरो स्पेलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक MP43ZA1171, सुपर स्पेण्डर मोटर सायकल क्रमांक MP43M.J3565,जप्त की गयी।
तथा थाना औ. क्षेत्र जावरा पर अपराध क्रमांक 396/2025 धारा 8/22 एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ के स्रोंत एवं अन्य आरोपीयों के सम्बन्ध में तलाश की जा रही है।




