सैलाना थाने पर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

रतलाम- (Ratlam) जिला के सैलाना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक रविवार संपन्न हुई। बैठक में तहसीलदार कैलाश कन्नौज ने कहा कि आगामी 6 जुलाई से मोहर्रम पर्व शुरू हो रहा है। हमें सभी त्यौहार आपसी सौहार्द व भाईचारे से मनाएं समाज के साबीर मेव, युनुस सब्जी फरोस ने बताया कि मोहर्रम पर 2 से 3 दिन का कार्यक्रम रहता है। हजरत इमाम हुसैन की शहादत में मोहर्रम पर्व शनिवार, 5 जुलाई को मनाया जाएगा जिसे 6 व 7 तारीख को मोहर्रम को नगर में घुमाया जाता है व गोधुलिया तालाब पर ठंडे किए जाते हैं।
तहसीलदार कैलाश कन्नौज ने मुस्लिम समुदाय को कहा की त्यौहार को शांति एवं भाई चारे से मनाये। एसडीपीओ निलम बघेल ने कहा कि मुस्लिम समुदाय का धार्मिक त्यौहार है। और आगामी सावन माह भी शुरू होने वाला है जिसमें आसपास गांव से कावड़ यात्राएं भी सैलाना नगर में होते हुए केदारेश्वर जाएगी। सभी को आपसी सौहार्द से आप त्यौहार मनाये।
इस दौरान सब इंस्पेक्टर आनंद बागवान, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेश मालवीय, संतोष धाभाई, मनोज भण्डारी, कृष्णकांत मालवीय, सुनील परिहार, पार्षद विशाल धभाई, रामप्रसाद चन्देल, मुकेश पाटीदार, जगदीश पटेल, ओम सोनी, जितेन्द्र सिंह राठौर, शिवा गेहलोत, रक्षा समिति के सदस्य नितेश राठौड़, पंकज बैरागी, सिकंदर शाह, रवि सौलंकी, दिगेन्द्र बैरागी, गोवर्धनलाल कसेरा, आरक्षक मुकेश मेघवाल, आरक्षक फकिर चन्द सौलंकी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




