14 वर्ष के बालक की मृत्यु के मामले में अवैध क्लिनिक सील किया गया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

14 वर्ष के बालक की मृत्यु के मामले में अवैध क्लिनिक सील किया गया

बेरदा रोड सरवन में स्थित अशोक मईड़ा का अवैध क्लिनिक किया सील

रतलाम- (Ratlam) पप्पू पिता हुकिया खराड़ी उम्र 14 वर्ष निवासी ग्राम सांकड़ की अवैध चिकित्सक द्वारा उपचार किए जाने के कारण मृत्यु होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। इस क्रम में सैलाना अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के आदेशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरवन के डॉ. रविन्द्र डामोर (एम.ओ.) की अध्यक्षता में टीम गठित की गई।

जिसमें फार्मासिस्ट पूनमचन्द लेब टेक्नीशियन सुरज सिंह राबैर, नर्सिंग ऑफिसर प्रमोद सेन उप निरीक्षक जी. एल. भुरिया एवं उप निरीक्षक जे. एस तोमर एवं दुकान मालिक की बहु अंजली मईड़ा, पास की दुकान मालिक नानालाल पांचाल और सामने की दुकान के मालिक राजु मईड़ा की उपस्थिति में बेरदा रोड सरवन में स्थित अशोक मईड़ा का अवैध क्लिनिक सील किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *