नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर आगामी विश्व आदिवासी दिवस के दृष्टिगत एक बैठक की आयोजित
रतलाम- (Ratlam) बुधवार को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर आगामी विश्व आदिवासी दिवस के दृष्टिगत आयोजको एवम पुलिस प्रशासन के मध्य एक बैठक आयोजित की।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में आगामी विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर आयोजकों एवं पुलिस प्रशासन के मध्य में बैठक का आयोजन नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर किया गया। बैठक में जन प्रतिनिधियों, आयोजको एवम पुलिस प्रसाशन के मध्य शांतिपूर्वक तरीके से विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम संपन्न करवाने के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत कर उन पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से कार्यक्रम के सफलता पूर्वक शांति से संपन्न कराए जाने के संबंध में निर्णय लिए गए।
रैली के समय, रूट आदिवासी दिवस के दिन रैली के दौरान पारंपरिक ढोल ताशो का उपयोग किया जाएगा, रैली में किसी भी प्रकार का हथियार लेकर नहीं चलेंगे, शराब का सेवन नहीं करेंगे और परंपरागत समाज के नियमों को पालन करते हुए आदिवासी समाज के पारंपरिक वेशभूषा में रैली में भाग लेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से रतलाम शहर एवम ग्रामीण अनुभाग के सभी थाना प्रभारी एवं आदिवासी संगठन के पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधिगण श्री ध्यानवीर डामर, श्री छोटू भाभर, श्री महेश डोडियार, श्री कालू बारोट, श्री चंदू मईडा, श्री राजेंद्र गहलोत आदि आयोजनकर्ता उपस्थित रहे।




