सैलाना थाने पर रात्रि में पहुचे जिले के कप्तान एसपी अमित कुमार, पुलिस थाने का किया निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना थाने पर रात्रि में पहुचे जिले के कप्तान एसपी अमित कुमार, पुलिस थाने का किया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना थाने पर उस वक्त हड़कंप मच गया। जब रात्रि में अचानक जिले के कप्तान जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार थाने पर पहुंचे, और सैलाना थाने का औचक निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारीयों आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सैलाना पुलिस थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।

साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारों के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एस.डी.ओपी. नीलम बघेल, थाना प्रभारी पिंकी आकाश, धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *