नेहरू युवा केंद्र पर किया,खेल प्रतियोगिता का आयोजन
30/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम के नेहरू युवा केन्द्र शा.मा.विद्यालय लुनी के खेल मैदान पर विकास खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता मे पुरस्कार वितरण मे मुख्य अतिथि बाबुलाल व्यास, संरपच सतीश बोडाना, शेर सिंह, अतुल वर्मा, मुकेश हाडा, साबीर हुसैन मंसूरी, प्रभुलाल यादव, ईश्वर सिंह चंदावत, यशवत दांगी द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी, मेडल खेल सामग्री देकर समानित किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
नेहरू युवा केन्द्र के युवा अधिकारी सोरभ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक वर्ग में रस्साकशी विजेता मॉ शारदा पब्लिक स्कूल, उपविजेता हाईस्कूल लुनी रहा। खो-खो बालिका वर्ग में विजेता माध्यमिक विधालय लुनी, उपविजेता शिशु मंदिर लुनी रहा। बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्रथम विरेन्द्र, द्वितीय विनय दागी, तृतीय मिलन, गोला फेक में प्रथम प्रकाश चोधरी, द्वितीय दिनेश चोधरी, तृतीय पारस दांगी रहे।
बालिका 100 मीटर प्रथम रीना आराधना, द्वितीय पुनम, तृतीय संघ्या, गोला फेक मे प्रथम रेशमा, द्वितीय रामकुंवर, तृतीय कुष्णाकुवर रहे। प्रतियोगिता मे निणार्यक दुर्गा शंकर मोयल, गुरवेन्द डोडीयार, जिवन सिह सोलकी, व्रिकम लाल रहे। प्रतियोगिता का संचालन गोकुल चौहान ने किया तथा आभार दुर्गा शंकर मोयल ने माना।





