रतलाम शहर कांग्रेस ने श्रद्धा पूर्वक मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम शहर कांग्रेस ने श्रद्धा पूर्वक मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 

30/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 
रतलाम (Ratlam,mp)- शांति एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धा पूर्वक गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह दिन हमारे लिए सब स्वाधीनता आंदोलन के मूल्यों को स्मरण करने एवं उनके प्रति अपना संकल्प दोहराने का समय है। वर्तमान समय में जिस तरफ से चारों ओर हिंसा विद्वेष का माहौल फैला हुआ है। उसमें आज महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने की नितांत आवश्यकता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक पारस दादा सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, यास्मीन शैरानी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, उपनेता नगर निगम कमरूदीन कछवाय, सचेतक आशा रावत, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रवक्ता जोएब आरिफ, पार्षद सलीम बागवान, पीयूष बाफना, एनएसयूआई अध्यक्ष निलेश शर्मा, डॉ मुस्तफा, आशीष डेनियल, राजनाथ यादव, रमेश शर्मा, शीतल सैन, इक्का बेलूत, सोनू व्यास, राजकुमार लाला, कैलाश सोलंकी गुड्डा, यूसुफ शाह, अनिल नांदेचा, रुखसाना खान, राधा प्रजापति, अन्नू धभाई, आरिफा कछवाय, शाकिर खान, विजय पंड्या लाला, संजय खंडकर, इकरार चौधरी, श्याम सुंदर शर्मा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत व्यास ने किया एवं तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री राजीव रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *