सोशल मीडिया पर अपमानित पोस्ट डालने वाले व्यक्ति की आक्रोशित लोगो ने की पिटाई, विडियो हुआ वायरल

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सोशल मीडिया पर अपमानित पोस्ट डालने वाले व्यक्ति की आक्रोशित लोगो ने की पिटाई, विडियो हुआ वायरल

30/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले में पिटाई वाला एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पिटाई वाले विडियो में एक शख्स को लात घुसों से मारा जा रहा है। ओर तो ओर विडियो के मार खाने वाले शख्स को पुलिस बचाती भी नजर आ रही है।

यह है पुरा मामला-

बीते दिनों इन्स्टाग्राम पर जोरों शोरों से महादेव को अपमानित करने वाला एक विडीयो वायरल किया गया था। वही विडीयो में एक व्यक्ति ने भगवान महादेव की शिवलिंग पर पैर रखकर उसकी रील बनाई थी। विडियो को सुक्खा महाराज नामक आईडी से पोस्ट किया था। वही रतलाम के स्टेशन रोड थाने पर इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करावाई गई। पुलिस ने धार्मिक आस्था को ठोस पहुंचाने वाले आरोपी की खोज बीन शुरू की।

आपत्तिजनक रील डालने वाले के बारे में पता चला कि पोस्ट इमरान उर्फ सुक्खा महाराज पिता रियासत अली निवासी शनि गली पुरोहित जी का वास द्वारा डाली गई थी। पुलिस ने आरोपी इमरान उर्फ सुक्खा महाराज को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायलय में पेश किया था। जहा से न्यायलय ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौप दिया। न्यायलय से आरोपी को पुलिस मेडिकल चेकअप के लिए जिला चिकित्सालय ले गई। जानकारी मिलते ही अनेकों महादेव के भक्तो ने आरोपी इमरान को देख आक्रोश व्यक्त किया और आरोपी की चिकित्सालय में पिटाई कर दी। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

अमित कुमार, एसपी रतलाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *