बिलपांक पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बिलपांक पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

30/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam mp)- बिलपांक पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं रतलाम ग्रामीण अनुविभागीय अधिकारी किशोर कुमार पाटनवाला के मार्ग दर्शन में बिलपांक थाना प्रभारी अय्युब खान के नेतृत्व में बिलपांक थाने की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।

बीते 28 जनवरी मंगलवार को विश्वनीय मुखबीर से सुचना मिली कि पप्पु निनामा निवासी ग्राम मोरपिपला का उसके खेत से निकाला हुआ गांजा सुखा कर प्लास्टिक के कट्टे में भरकर उसके घर के ढालियां में रखी। लोहे की पलंग पेटी में बेचने के लिये गांजा छुपाकर रखा है। मुताबिक मुखबिर सुचना अनुसार ग्राम मोरपिपला संदेही पप्पु निनामा के घर पहुंचे। जहां पर एक व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछते उसने अपना नाम- पप्पु पिता मांगु निनामा जाति भील उम्र 45 साल निवासी ग्राम मोरपिपला थाना बिलपांक का होना बताया, पप्पु निनामा के कब्जे की लोहे की पलंग पेटी खोल कर तलाशी लेते पेटी के अन्दर एक पीले रंग के प्लास्टिक के कट्टा दिखा।

जिसका मुंह बंधा हुआ था। प्लास्टिक के कट्टे का मुंह खोलकर अन्दर चैक करते अन्दर कसीली गंध वाला गांजा मिला, आरोपी पप्पु निनामा के कब्जे से मिले अवैध मादक पदार्थ गांजा प्लास्टिक के कट्टे सहित इलेक्ट्रानिक तौल कांटे पर रखकर वजन करते अवैध मादक पदार्थ गांजा का कुल वजन 06 किलो 480 ग्राम होना पाया। जिसे धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार पप्पु निनामा को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुध्द बिलपांक थाने पर अपराध एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा कहा से लाने व किसे बेचने के संबंध में पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *