महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़, भगदड़ से 30 की मोत व 60 श्रद्धालु हुए घायल

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़,भगदड़ से 30 की मोत व 60 श्रद्धालु हुए घायल

30/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar प्रयागराज

प्रयागराज (Prayagraj)- प्रयागराज महाकुंभ मेले में इन दिनो घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। महाकुंभ में कुछ दिनों पहले गैस सिलेंडर फटने से बड़ी जनहानि होते होते टलने की खबर सामने आई थी। ओर अब मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं में अचानक मची भगदड़ से 30 श्रद्धालुओं की मौत और 60 श्रद्धालुओं के घायल होने की घटना सामने आई है। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान के लिए बाहर से आए करोड़ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली थी। श्रद्धालुओं में अचानक मची भगदड़ से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 60 श्रद्धालु घायल हुए हैं। 

मंगलवार- बुधवार की दरम्यानी रात्रि मे मौनी अमावस्या के त्रिवेणी योग पर संगम स्नान के लिए उमड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद एक स्थान पर बेकाबू हो गई। प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के ठीक पहले महाकुंभ में भीड़ का दबाव इतना बढ़ा की श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए संगम नोज घाट पर भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद बाहरी सीमाएं सील कर दी गई। बुधवार को इस भगदड़ की अफरा-तफरी के बीच करोड़ों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 

मृतक श्रद्धालुओं के आंकड़ों का ऐसे चलता रहा सिलसिला-

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से मची भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। सुबह से 10 लोगों की मौत की आशंका जाहिर की जा रही थी। आखिरकार मौत का बड़ा आंकड़ा सामने आ गया है। हादसे में 36 घायलों का अब भी इलाज किया जा रहा है। दिन भर से श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। इधर, सीएम योगी ने ज्यूडिशियन इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं।

इसी के साथ ही योगी सरकार मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देगी। महाकुंभ हादसे की ज्यूडिशियल इंक्वायरी होगी। इसके आदेश जारी हो गए हैं। पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है। पूर्व IPS वीके गुप्ता, रिटायर्ड आईएएस बीके सिंह कमेटी में शामिल हैं। घटना की तह में जाना जरूरी है। पुलिस भी जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *