प्रख्यात समाजसेवी अश्विन शर्मा का निधन, नगर में शोक की लहर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

प्रख्यात समाजसेवी अश्विन शर्मा का निधन, नगर में शोक की लहर

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा

रतलाम- (Ratlam) नगर के प्रख्यात समाजसेवी, रोटरी क्लब डायमंड के अध्यक्ष एवं विभिन्न खेल संगठनों से जुड़े अश्विन शर्मा का आज दोपहर वडोदरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे नगर में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. शर्मा को 28 दिसंबर की रात अचानक ब्रेन स्ट्रोक आने पर उपचार के लिए वडोदरा ले जाया गया था। वहां विन्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में उनकी ब्रेन सर्जरी की गई, जो चिकित्सकों के अनुसार सफल रही थी। आज ही उन्हें आईसीयू से बाहर लाया गया था, लेकिन दोपहर 1.31 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।

उल्लेखनीय है कि स्व. अश्विन शर्मा न केवल एक सक्रिय समाजसेवी थे, बल्कि वे विभिन्न खेल गतिविधियों और खेल संगठनों से भी लंबे समय से जुड़े हुए थे। इसके साथ ही श्रमिक संगठनों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनके मिलनसार स्वभाव और सामाजिक योगदान के कारण वे शहर में व्यापक रूप से सम्मानित थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजन वडोदरा के लिए रवाना हो गए। उनकी पार्थिव देह को रतलाम लाया जा रहा है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्व. अश्विन शर्मा के आकस्मिक निधन से उन्हें जानने वाला प्रत्येक व्यक्ति स्तब्ध है। सामाजिक, खेल एवं श्रमिक संगठनों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *