पोल्ट्री फार्म में चोरी करने करने वाले नाबालिक को अभिरक्षा में लेकर चोरी गया मशरूका बरामद

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पोल्ट्री फार्म में चोरी करने करने वाले नाबालिक को अभिरक्षा में लेकर चोरी गया मशरूका बरामद

रतलाम- (Ratlam) फरियादी द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर सूचना देकर बताया कि मेरा पोल्ट्री फार्म सेजावता तालाब के पास मे है। अभी मै मुर्गी पालन नही कर रहा हुँ। इस लिये मेरा आना- जाना रोज नही होता है। 26/08/25 को रात्रि 11/30 बजे मै पोल्ट्री फार्म को बंद करके घर आ गया था । दिनांक 27/08/2025 दिन करीबन 01/00 बजे जब मै पोल्ट्री फार्म पर गया तो पोल्ट्री फार्म के ताला टुटा हुआ था मैने पोल्ट्री फार्म के अंदर जाकर देखा तो अंदर सामान बिखरा हुआ था । एवं पोल्ट्री फार्म मे रखे मेरे चार पतरे, एक रेक, दो फाटक, रेलिंग के चार पाईप व अन्य सामान वहां पर नही दिखा । कोई अज्ञात व्यक्ति पोल्ट्री फार्म के अंदर से उक्त सामान चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 639/25 धारा 305(a) BNS के तहत पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम श्री मति गायत्री सोनी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना तंत्र के आधार पर एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में आर विजय वसुनिया,लेकर चोरी गया समान चार पतरे, एक रेक, दो फाटक, रेलिंग के चार पाईप, एक तोल कांटा, गाड़ी धोने की वाशिंग मशीन, आधा हॉर्स पावर की मोटर सहित लगभग 1 लाख रुपए कीमती मशरूका बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *