पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही
रतलाम (Ratlam) पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर जिले के सभी अनुभागो में सीएसपी/एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर कार्यवाही की गई। लंबे समय से फरार- 25 -स्थाई वारंट, 82- गिरफ्तारी वारंट तामील की गई। साथ ही जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाश, ढाबों होटलों की चेकिंग कि गई।
बुधवार को जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार की अगुवाई में, सभी अनुभागों में सीएसपी/ एसडीओपी के नेतृत्व में, मंगलवार- बुधवार की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार के मार्ग दर्शन में सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, उप पुलिस अधीक्षक अनिल राय, के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।
पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में संबंधित सीएसपी/एसडीओपी द्वारा अपने अनुभाग के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त के लिए रवाना किया गया। कांबिंग गश्त के दौरान विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार-25 स्थाई वारंटियों, 82-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए।पुलिस टीम द्वारा ढाबों, होटलों, एवं सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाश चेक किए। चेकिंग के दौरान रात्रि में बेवजह घूमने वाले लोगों को समझाइश दी गई। रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।




