जावरा पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा
पुलिस ने घटना करने वाले पाँच आरोपीयो को किया गिरफ्तार
रतलाम- (Ratlam) जिले के जावरा औद्योगिक क्षैत्र थाना पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा कर घटना करने वाले पाँच आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त बलेनो कार व ख़टकेदार चाकू भी जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 30 अगस्त 2025 को रात्रि 10 बजे करीबन उज्जैन जावरा रोड भुतेडा टोल प्लाजा के पास दरबार रेस्टोरेंट के सामने राकेश पिता हिम्मतलाल पाँचाल उम्र 35 वर्ष निवासी वीरपुरा थाना बडावदा जिला रतलाम को अज्ञात कार सवार कुछ लोगो ने जान से मारने की नियत से मोटर सायकल चालक को पेट मे चाकू मारकर घायल किया था। जिसे ईलाज के लिए सीएच जावरा मे भर्ती कराया था। सूचना पर सीएच जावरा मे धारा 109 बी.एन.एस. की देहाती नालसी लेख कर थाना औ. क्षैत्र जावरा पर असल अपराध क्रमांक 469/2025 धारा 109 बी.एन.एस. पंजीबध्द किया गया। प्रकरण मे घायल राकेश पाँचाल की सीएच जावरा मे ईलाज के दौरान मृत्यु होने से प्रकरण मे धारा 103(1) बीएनएस का ईजाफा किया गया।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी थाना औ. क्षैत्र. जावरा एव अन्य थाना क्षेत्र की टीम का गठन किया गया। थाना औ. क्षेत्र जावरा एव अन्य थाना क्षेत्र की गठित टीम द्वारा मृतक के साथी चश्मदीद साक्षी द्वारा एक कार से आये कुछ लोगो द्वारा घटना करना बताया। घटनास्थल व आस-पास के तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर घटनास्थल पर संदिग्ध ब्लू रंग की बलेनो कार क्रमांक MP09WC3966 व उसमे सवार पाँच संदिग्ध युवकों की जानकारी प्राप्त हुई।
वाहन स्वामी सुनिल गुप्ता नि. इन्दौर से पूछताछ मे अपने लडके व उसके दोस्तो द्वारा घटना दिनांक 30 अगस्त 2025 को अपनी कार लेकर जाना बताया। वाहन स्वामी से बलेनों कार जप्त की गई बाद कार सवार विशाल पिता सुनिल गुप्ता व उसके दोस्त गगनदीप सिंह पिता नरेन्द्र सिंह, विनय पिता राजेश पाठक, आदित्य पिता सुनिल कुशवाह, राज पिता करण मण्डलोई से पूछताछ करते रोङ पर खङी कार को हटाने की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा वाद विवाद मे जान से मारने के लिये मोटर सायकल चालक को चाकु मारना स्वीकार किया जो आरोपीयों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त ब्लु रंग की बलेनो कार एव एक खटकेदार धारदार खुन आलुदा चाकु को आरोपी राज मंडलोई से जप्त करने मे सफलता पायी है।




