सैलाना नगर में अधिकारियो ने गणेश विसर्जन की जगह की चिन्हित
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में बुधवार को नवागत सैलाना एसडीएम तरुण जैन, एसडीओपी नीलम बघेल, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह गडरिया ने नगर में बनाए गए गणेश प्रतिमा संग्रह स्थल एवं विसर्जन स्थल पर पहुंचकर जायजा लेकर विक्टोरिया तालाब स्थित विसर्जन स्थल एवं गोधूलिया चक्कर व बाईपास तालाब को देख कर नगर परिषद कर्मचारियों को विक्टोरिया तालाब कै समीप में एक जगह चिन्हित कर वहां पर विसर्जन करने के लिए जगह निश्चित की गई।
एसडीएम जैन ने कहा जुलूस के दौरान मार्गों पर साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद के कर्मचारियों को निर्देशित किया। एसडीओपी नीलम कहा कि जीतने भी पंडाल बने हैं वे सभी मूर्तियों को नगर परिषद के पॉइंट स्थल पर रखें। अन्य कहीं जगह मूर्ति विसर्जन नहीं करें। विसर्जन स्थल पर भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगी। इस दौरान थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गड़रिया सहित अन्य उपस्थित थे।




