वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार के ईनामी वारंटी को किया गया गिरफ्तार
रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों को विशेष अभियान चलाकर धरपकड़ करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी मानन खेड़ा राजेश मालवीय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना रिंगनोद के अपराध क्रमांक 125/2006 धारा 8/15, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट में विगत 19 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी जुझार लाल पिता रामचंद्र निवासी मऊखेड़ी थाना आलोट जिला रतलाम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई हैं।
आरोपी वारंटी जुझारलाल अपना नाम बदलकर पिछले 19 वर्षों से नानालाल नाम से ग्राम बड़ा चिरौला थाना भाटपचलाना जिला उज्जैन में निवास कर रहा था। पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। शुक्रवार को माननखेड़ा टीम ने व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।




