रतलाम पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) शहर के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है। शातिर चोर को तिहाड़ जेल से लाकर 2.20 लाख के आभूषण बरामद किए।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में लंबित संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का सफल पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 2,20,000 रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी बरामद किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बीते 20 मार्च 2025 को फरियादी मोहित मंत्री पिता सत्यनारायण मंत्री निवासी 49, टी.आई.टी. रोड, रतलाम, हाल मुकाम राउ, इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके रतलाम स्थित घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा सोने-चांदी के जेवरात एवं 30,000 नगदी चोरी कर ली गई है। फरियादी की शिकायत पर स्टेशन रोड थाने पर अपराध क्रमांक 184/ 2025, धारा 305 ए, 331 (4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को चोरी एवं संपत्ति संबंधी लंबित अपराधों के निराकरण के निर्देश दिए गए है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र पाल सिंह जादौन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में उनि मुकेश सस्तिया, प्रआर 921 देवीलाल गुर्जर, प्रआर 525 जितेन्द्र बघेल, आर 812 लोकेन्द्र सोनी, आर 666 विनोद माली, आर 208 राकेश निनामा, आर 82 ललित वर्मा, आर 962 राकेश दांगी सम्मिलित थे।
टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, एवं सीसी टीवी फुटेज एनालिसिस एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। तकनीकी साक्ष्यों से चोरी में संलिप्त आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह पिता विजय सिंह निवासी इंदौर के रूप में हुई। आरोपी के तिहाड़ जेल में होने की सूचना पर प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी से पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। गिरफ्तारी आरोपी में गुरदीप सिंह पिता विजय सिंह, उम्र 20 वर्ष, जाति सिकलीगर, निवासी 449 आकाश नगर, थाना द्वारकापुरी, इंदौर (म.प्र.)। इसी के साथ ही फरार आरोपी में राजसिंह पिता किरण सिंह, निवासी आकाश नगर, इंदौर व सुखबीर सिंह पिता रघुवीर सिंह, निवासी आकाश नगर, इंदौर है। पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की तलाश मे जुटी।




