नीट परीक्षा के लिए उडन दस्ते किए गठित, केन्द्रों पर सीसी टीवी कैमरों से होगी निगरानी, कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नीट परीक्षा के लिए उडन दस्ते किए गठित, केन्द्रों पर सीसी टीवी कैमरों से होगी निगरानी, कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण

रतलाम- (Ratlam) मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। परीक्षार्थियों को एन.टी.ए. द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार परीक्षा केन्द्र पर डेढ घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य होगा।

रतलाम शहर में लगभग 3347 परीक्षार्थी शहर के 8 केन्द्रों पर परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा केन्द्रों में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय, रेलवे हायर सेकेण्डरी स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उ.मा.वि., शासकीय कन्या महाविद्यालय, जवाहर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा स्वामी विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम शामिल हैं।

जिले में परीक्षा को निर्बाध एवं सुचारु रुप से संचालित कराने के लिए रतलाम कलेक्टर ने उडन दस्तों का गठन किया है। गठित उडन दस्तों में एसडीएम अनिल भाना परीक्षा केन्द्र पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय के लिए, नायब तहसीलदार राम कलेश साकेत रेलवे हायर सेकेण्डरी स्कूल, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि, नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उ.मा.वि. मनोज चौहान शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, सविता राठौर शासकीय कन्या महाविद्यालय, अश्विनी गोहिया जवाहर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा प्राची गायकवाड स्वामी विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम के लिए उडन दस्ता प्रभारी बनाया गया है। उडनदस्तों के द्वारा सतत् निगरानी की जाएगी। साथ ही सभी परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

रतलाम जिला कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण-

नेशनल लेवल एंट्रेस (नीट) परीक्षा रतलाम मुख्यालय स्थित परीक्षा केन्द्र शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम व अन्य 7 केन्द्रों पर 4 मई 2025 को आयोजित की जाना है। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के लिए रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार सहित अधिकारीयों ने परिक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *