जानलेवा हमला कर हत्या करने वाले एक नाबालिक सहित चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रतलाम- (Ratlam) शहर के दीनदयाल नगर थाना अंतर्गत हुसैनी नगर काला गोरा भेरू रोड पर जानलेवा हमला कर हत्या करने वाले एक नाबालिक सहित चार और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
1 मई गुरुवार की शाम करीब 7 से 8 बजे दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में हुसैनी नगर काला गोरा भेरू रोड पर मकान के पारिवारिक विवाद में धराड के युवक महेश राठौर की हत्या कर दी गई थी। महेश अपने साडू भाई विशाल मालवीय के मकान के विवाद को सुलझाने विशाल के माता-पिता के पास हुसैनी नगर आया था। तभी दोनों पक्षों में विवाद होने पर विशाल के माता-पिता की मदद करने आए रिश्तेदारों व दोस्तों ने मिलकर मारपीट की वह मारपीट में महेश राठौर की हत्या हो गई। घटना पर से दीनदयाल नगर थाने पर अपराध क्रमांक 344/25 धारा 103(1), 118(1),3(5)BNS का आरोपीयों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने घटना की गंभीरता के दृष्टिगत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा हत्या करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरीया के निर्देशन में थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में थाने की टीम के द्वारा पूर्व में 3 नाबालिक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। व अन्य फरार आरोपियों की तलाश करते आरोपी यशवंत उर्फ गब्बू पिता कमल सिंह चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी समता सिटी ओकला रोड रतलाम, जतिन पिता अशोक मालवीय उम्र 19 वर्ष निवासी महेश नगर नयागांव रतलाम , करण पिता सोहनलाल परमार उम्र 20 वर्ष निवासी महेश नगर नयागांव रतलाम व एक नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा एक नाबालिक आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया। अब तक घटना में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।




